Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीता हरण की लीला से भावुक हुए रामभक्त

औराई। नवरात्रि के समापन की ओर बढ़ते ही औराई क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया है। देर रात तक देवी भजनों की मधुर ध्वनि और प्रभु श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान है।अमीर पट्टी स्थित मारुति धाम हनुमान मंदिर परिसर में श्री स्वामी रामानंद मारुति नंदन रामलीला कमेटी द्वारा मंचित रामलीला के सातवें दिन सुर्पणखा नककटैया और सीता हरण प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि जब प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और सीता दंडकारण्य में निवास कर रहे थे, तभी रावण की बहन सुर्पणखा सुंदर रूप धारण कर विवाह प्रस्ताव लेकर पहुंची। उसके प्रस्ताव को ठुकराने और उद्दंडता से क्रोधित होकर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिए। इसके बाद सुर्पणखा के भतीजे खर-दूषण और तीसरा चौदह हजार सेना के साथ युद्ध करने पहुंचे, लेकिन प्रभु श्रीराम के धनुष से सभी पल भर में ही वीरगति को प्राप्त हो गए। यह समाचार सुनकर रावण ने छलपूर्वक मामा मारीच की सहायता से माता सीता का हरण कर लिया। सीता हरण के दृश्य के मंचन ने समूचे वातावरण को गमगीन कर दिया। जब मंच पर राम और लक्ष्मण व्याकुल होकर सीता की खोज में इधर-उधर भटकते और राम के नेत्रों से आंसू बहते दिखे तो दर्शक दीर्घा में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें भी नम हो उठीं। लीला समाप्ति के बाद भक्तों ने जोरदार “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया और भाव-विभोर होकर अपने-अपने घर लौटे।

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान
आज फोकस में

पत्रकारिता जगत में चमका काशी का सितारा, आईएजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद को मिला अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता
आज फोकस में

15 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बबुरी पुलिस को तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार
आज फोकस में

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश
आज फोकस में

ड्रोन उड़ाने और अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प
आज फोकस में

जनता सरकार मोर्चा और पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया ने किया जन जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन, भ्रष्टाचार उन्मूलन में जताया दृढ़ संकल्प

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद
आज फोकस में

विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए काशी विद्यापीठ में औद्योगिक-शैक्षणिक संवाद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp