गुवाहाटी। असम के राज्यपाल आदरणीय श्री लक्ष्मण आचार्य जी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पूरे प्रदेशभर से शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने राज्यपाल आचार्य को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि श्री आचार्य का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनकल्याण की भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है।
प्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और सांस्कृतिक संगठनों ने भी इस मौके पर बधाइयाँ देते हुए आशा जताई कि उनके अनुभवी नेतृत्व से असम निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर होगा।जन्मदिन के अवसर पर आम नागरिकों ने भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने कहा कि राज्यपाल का जीवन समाज सेवा और नैतिक मूल्यों का प्रतिरूप है और वे युवाओं के लिए आदर्श बने रहेंगे।


राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार">






